🔥 नगरसेविका सौ. सुचित्रा सुधीर सिंह की शिकायत पर विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ अब बर्दाश्त नहीं!

 

शौर्य टाईम्स : नीतू विश्वकर्मा 

उल्हासनगर मनपा की 21 प्राथमिक शालाओं में यूनिफॉर्म, शैक्षणिक सामग्री और रेनकोट वितरण में देरी के खिलाफ आंदोलन

 उल्हासनगर महानगरपालिका की 21 प्राथमिक शालाओं में अध्ययनरत गरीब एवं जरूरतमंद विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म, शैक्षणिक सामग्री और रेनकोट समय पर उपलब्ध नहीं कराए जाने को लेकर अब विद्यार्थियों के अधिकारों की आवाज़ बुलंद करने की तैयारी है।

सुविधाओं के अभाव में विद्यार्थियों की शिक्षा प्रभावित न हो, इस मांग को लेकर 27 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे उल्हासनगर मनपा मुख्यालय के सामने आंदोलन आयोजित किया जाएगा।

आंदोलन का नेतृत्व प्रभाग क्रमांक 07 की नगरसेविका सौ. सुचित्रा सुधीर सिंह एवं विद्यार्थी संघ द्वारा किया जा रहा है।

📢 मुख्य मांगें

  • विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म का तत्काल वितरण
  • आवश्यक शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराना
  • विद्यार्थियों को रेनकोट का समय पर वितरण
  • मनपा की प्राथमिक शालाओं में विद्यार्थियों को आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करना
  • शिक्षा से जुड़े मामलों में प्रशासन की जवाबदेही एवं समयबद्ध कार्यवाही

✊ “सुविधाओं के अभाव में कैसे पढ़ेगा विद्यार्थी?”

आयोजकों ने विद्यार्थियों के अधिकार, शिक्षा की गुणवत्ता और उनके बेहतर भविष्य के समर्थन में नागरिकों, युवाओं एवं अभिभावकों से आंदोलन में सहभागी होने की अपील की है।

📅 दिनांक: 27 अगस्त 2026
⏰ समय: सुबह 11 बजे
📍 स्थान: उल्हासनगर महानगरपालिका मुख्यालय

विद्यार्थियों का भविष्य हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। शिक्षा के अधिकार और आवश्यक सुविधाओं के लिए आवाज़ उठाना जरूरी है। ✊📚




Post a Comment

Previous Post Next Post