उल्हासनगर शहर में हनुमान मंदिरों में जन्मोत्सव में मची घूम वही दूसरी और शोभा यात्रा रही फीकी फीकी।
byShaurya Times•
0
उल्हासनगर: नीतू विश्वकर्मा
हर वर्ष हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman janmotsav) का त्योहार पूरे शहर में, पूरे देश में धूमधाम से मनाया जाता है। इस वर्ष भी उल्हासनगर के कोने कोने में हनुमान मंदिरों मैं भजन कीर्तन लोगों में प्रसाद वितरित कर बड़ी घूम धाम से मनाया गया।उल्हासनगर शहर के लोगों में एक ही नारा था संकट कटै मिटै सब पीरा । जो सुमिरे हनुमत बलबीरा ।। इसी के साथ हनुमान जन्मोत्सव उल्हासनगर शहर के हनुमान मंदिरों में विविध प्रसाद बांटे गए उल्हासनगर शहर के नेताओं ने भी मंदिर में आकर पूजा अर्चना की। वहीं दूसरी और उल्हासनगर शहर में हनुमान जन्मोत्सव पर कई जगहों से शोभा यात्रा निकाली गई परंतु पुलिस डिपार्टमेंट के प्रेशर के वगह से यह यात्राएं फीकी फीकी रही इस साल उल्हासनगर पुलिस प्रशासन की और से जैसे राम नवमी के दिन भी शोभा यात्रा में डीजे (DJ) नही बजाने दिया वैसे ही हनुमान जन्मोत्सव पर पुलिस प्रशासन द्वारा डीजे के आवाज पर प्रतिबंध लगाने से शोभा यात्रा में खास बात नही रही इसी के चलते उल्हासनगर शहर के राम भक्त और हनुमान भक्तों में नाराजगी जताई जा रही है।