📰 मनोनित नगरसेवक पद की दौड़ तेज: व्यापारी नेता दीपक छतलानी के समर्थन में 20 व्यापारी संगठनों ने सौंपा पत्र



  शौर्य टाईम्स : नीतू विश्वकर्मा 

भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वाधिरा को समर्थन पत्र; व्यापारी हितों और सामाजिक कार्यों के आधार पर उम्मीदवारी का समर्थन

उल्हासनगर: उल्हासनगर महानगरपालिका में मनोनित (को-ऑप्ट) नगरसेवक पद को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती नजर आ रही हैं। शहर के प्रमुख व्यापारी नेता एवं उल्हासनगर शॉपकीपर्स एसोसिएशन (USA) के अध्यक्ष दीपक छतलानी के समर्थन में शहर की 20 व्यापारी संस्थाएं एकजुट हुई हैं।

व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश वाधिरा को समर्थन पत्र सौंपते हुए मांग की कि दीपक छतलानी को मनोनित नगरसेवक पद के लिए अवसर दिया जाए।

🔹 व्यापारियों के मुद्दों को लगातार उठाने का दावा

समर्थन पत्र में व्यापारी संगठनों ने कहा कि दीपक छतलानी पिछले कई वर्षों से व्यापारी वर्ग की समस्याओं को शासन एवं प्रशासन के समक्ष उठाते रहे हैं। व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों के समाधान के लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए हैं। इसी कार्य और अनुभव को देखते हुए संगठनों ने उनकी उम्मीदवारी का समर्थन किया है।

🔹 भाजपा से पुराना राजनीतिक जुड़ाव

व्यापारी संगठनों के अनुसार, दीपक छतलानी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए हैं। उनके स्वर्गीय पिता दादा दयालदास छतलानी भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं उल्हासनगर के पूर्व नगरसेवक रहे हैं। संगठनों का कहना है कि दीपक छतलानी अपने पिता की सामाजिक एवं राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए संगठन और समाज के बीच सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

🔹 2024 विधानसभा चुनाव में भी सक्रिय भूमिका का दावा

समर्थन पत्र में यह भी दावा किया गया है कि 2024 के विधानसभा चुनाव के दौरान दीपक छतलानी ने व्यापारी समाज को भाजपा के पक्ष में संगठित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसके अलावा लासी समाज सहित विभिन्न सामाजिक वर्गों में उनके जनसंपर्क का भी उल्लेख किया गया है।

पैनल क्रमांक 5 और 6 समेत शहर के विभिन्न इलाकों में उनकी सामाजिक एवं जनसंपर्क गतिविधियों को भी समर्थन पत्र में उनकी दावेदारी का आधार बताया गया है।

🔹 सामाजिक संस्था के माध्यम से सक्रियता

व्यापारी संस्थाओं ने अपने पत्र में यह भी कहा है कि दीपक छतलानी वर्ष 2018 से पंजीकृत सामाजिक संस्था एवं एनजीओ ‘दादा दयालदास छतलानी प्रतिष्ठान’ के अध्यक्ष के रूप में सामाजिक कार्यों से जुड़े हुए हैं। संगठनों के अनुसार, यह अनुभव मनोनित नगरसेवक पद के लिए उनकी दावेदारी को मजबूत करता है।

20 संगठनों के समर्थन से भाजपा नेतृत्व पर नजर

अब 20 व्यापारी संस्थाओं के संयुक्त समर्थन के बाद मनोनित नगरसेवक पद के लिए दीपक छतलानी की दावेदारी चर्चा में आ गई है। व्यापारी संगठनों ने उम्मीद जताई है कि भाजपा नेतृत्व, स्थानीय विधायक और वरिष्ठ पदाधिकारी उनकी मांग पर गंभीरता से विचार करेंगे।

हालांकि, अंतिम निर्णय भाजपा नेतृत्व एवं संबंधित महानगरपालिका प्रक्रिया के अनुसार ही होगा। ऐसे में आने वाले दिनों में मनोनित नगरसेवक पद को लेकर भाजपा की रणनीति और संभावित नामों पर सभी की नजर रहेगी।

📌 जनहित का सवाल: क्या व्यापारी एवं सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय प्रतिनिधित्व को मनोनित नगरसेवक पद में प्राथमिकता मिलनी चाहिए? शहर में इस मुद्दे पर चर्चा तेज है।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post