🔥 दिव्यांगों के हक में बड़ा फैसला! ठाणे जिले की सभी महानगरपालिकाओं में जल्द गठित होगी दिव्यांग कल्याण समिति








 शौर्य टाईम्स : नीतू विश्वकर्मा 

प्रहार संगठन की पहल पर जिलाधिकारी के साथ सकारात्मक बैठक; दिव्यांगों को 200 वर्गफुट जगह देने के लिए सभी महानगरपालिकाओं को निर्देश
ठाणे | प्रहार संगठन द्वारा दिव्यांगों की विभिन्न समस्याओं को लेकर दिए गए पत्र के अनुषंग में आज ठाणे जिलाधिकारी के साथ सकारात्मक एवं महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।

बैठक में दिव्यांगों से जुड़े विभिन्न लंबित मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान ठाणे जिले की सभी महानगरपालिकाओं में जल्द से जल्द दिव्यांग कल्याण समिति गठित करने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया।

वहीं, शासकीय जीआर के अनुसार दिव्यांगों को 200 वर्गफुट तक जगह उपलब्ध कराने के संबंध में भी ठाणे जिलाधिकारी द्वारा जिले की सभी महानगरपालिकाओं को आवश्यक निर्देश देने की जानकारी सामने आई है।

दिव्यांगों के अधिकारों को मिलेगा संस्थागत आधार

प्रहार संगठन की इस पहल से दिव्यांग नागरिकों के कल्याण, अधिकारों और उनकी मूलभूत समस्याओं के समाधान को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सकारात्मक कदम उठने की उम्मीद बढ़ी है।

दिव्यांगों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने और उन्हें शासन-प्रशासन तक पहुंचाने की दिशा में यह बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। 🙏🏾🔥



Post a Comment

Previous Post Next Post