शहद फाटक क्षेत्र में रेलवे कटिंग से प्रभावित रहिवासियों और दुकानदारों ने उठाई मुआवजे की मांग, भुल्लर महाराज ने दिलाया समाधान का भरोसा।

उल्हासनगर प्रतिनिधि: नीतू विश्वकर्मा


उल्हासनगर के शहद फाटक क्षेत्र में रेलवे कटिंग के चलते प्रभावित हो रहे रहिवासियों और दुकानदारों ने एक विशेष बैठक आयोजित कर प्रशासन से मुआवजे की मांग की। इस बैठक की अध्यक्षता माजी वरिष्ठ नगरसेवक भुल्लर महाराज ने की।

बैठक में माजी नगरसेवक जाफर अली चौधरी, समाजसेवक साबिर भाई, डॉ. असलम शेख, तौकीर खान, अफजलभाई खान, सबदर खान, मोहम्मद भाई, सतीश पांडे, गुड्डू भाई समेत 60 से 70 की संख्या में स्थानीय शॉपकीपर्स और रहिवासी उपस्थित थे।

प्रभावित नागरिकों और व्यापारियों ने रेलवे कटिंग के कारण हो रही समस्याओं को विस्तार से रखते हुए मुआवजे और पुनर्वास की मांग की।

भुल्लर महाराज ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए प्रशासन के समक्ष इन समस्याओं को रखने और प्रभावितों को शीघ्र मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने उपस्थित नागरिकों से एकजुट रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी अन्याय के खिलाफ सामूहिक रूप से आवाज उठाना ही समाधान की दिशा में पहला कदम है। बैठक के अंत में सभी ने एकमत से एकजुट रहकर अपने अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post