महाराष्ट्र की राजनीति में नया मोड़: देवेंद्र फडणवीस के मंत्रिमंडल में शामिल होंगे छगन भुजबल, आज होगा शपथ ग्रहण।

महाराष्ट्र: नीतू विश्वकर्मा 


महाराष्ट्र की राजनीति में नए घटनाक्रम के तहत, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता वाले मंत्रिमंडल में मंगलवार को शामिल किया जाएगा। भुजबल ने सोमवार रात इसकी जानकारी देते हुए कहा, *"मुझे सूचित किया गया है कि मुझे राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार सुबह 10 बजे होगा।"

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में, जब मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपना मंत्रिमंडल गठित किया था, तब छगन भुजबल को इसमें जगह नहीं मिली थी, जिसके बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से नाराजगी जताई थी। 

भुजबल का मंत्रिमंडल में शामिल होना राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और राज्य सरकार के गठबंधन के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, खासकर आगामी स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए। यह कदम ओबीसी समुदाय को साथ लाने की कोशिश के तौर पर भी देखा जा रहा है, जो राजनीतिक दृष्टि से अहम हो सकता है। 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post