कालानी परिवार के नेतृत्व में T.O.K की चुनावी तैयारियाँ तेज़, पूर्व नगरसेवकों की अहम बैठक सम्पन्न।


उल्हासनगर : नीतू विश्वकर्मा

आगामी उल्हासनगर महापालिका चुनावों को ध्यान में रखते हुए टी.ओ.के (टीम ओमी कालानी) के पूर्व नगरसेवकों की एक विशेष बैठक कालानी महल में आयोजित की गई। यह बैठक लोकप्रिय नेता पप्पू कालानी जी के मार्गदर्शन और टी.ओ.के के अध्यक्ष ओमी कालानी की देखरेख में सम्पन्न हुई।

इस बैठक में उल्हासनगर के सभी पूर्व नगरसेवक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी सभी चुनावी फैसले कालानी परिवार ही लेगा।

बैठक के दौरान स्पष्ट रूप से देखा गया कि टी.ओ.के की तैयारियाँ जोरों पर हैं। पूर्व नगरसेवक और भावी उम्मीदवार ओमी कालानी और पप्पू कालानी से विचार-विमर्श करते नज़र आए। अब पूरे शहर की निगाहें इस पर टिकी हैं कि आने वाले महापालिका चुनाव में कालानी परिवार किसे टिकट देगा और किन चेहरों पर दांव लगाएगा।

क्या कालानी परिवार एक बार फिर अपने राजनीतिक प्रभाव से चुनावी मैदान में अपना सिक्का जमा पाएगा? जनता अब फैसलों का इंतज़ार कर रही है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post