भाजपा नेता महेश सुखरामानी को अमर शहीद संत कंवरराम मिशन का महाराष्ट्र राज्य कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया

उल्हासनगर : नीतू विश्वकर्मा

उल्हासनगर अमर शहीद संत कंवरराम मिशन की ओर से भाजपा नेता एवं महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी के पूर्व कार्याध्यक्ष श्री महेश सुखरामानी को मिशन का महाराष्ट्र राज्य कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति मिशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मदन जेसवानी द्वारा की गई, जो विशेष रूप से महाराष्ट्र के बीड जिले से उल्हासनगर पहुंचे थे। श्री जेसवानी ने श्री सुखरामानी को संत कंवरराम जी का प्रतीकात्मक मफलर पहनाकर और नियुक्ति पत्र भेंट कर यह सम्मान प्रदान किया।

इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य श्री दादा लधाराम नागवानी ने श्री सुखरामानी को बधाई दी और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की। कार्यक्रम में भारतीय सिंधू सभा उल्हासनगर के अध्यक्ष श्री राजेश अमरनानी और समाजसेवी श्री जयप्रकाश कारियर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

श्री महेश सुखरामानी की इस नियुक्ति को सिंधी समाज में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, जो समाज सेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों में उनके सक्रिय योगदान का प्रमाण है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post