अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन


उल्हासनगर : नीतू विश्वकर्मा


भारत की महान महिला शासिका अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती के अवसर पर आजादनगर स्थित चंद्रशेखर स्कूल में एक विशेष निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी, उल्हासनगर मंडल 2 के अध्यक्ष श्री रामपरवेश यादव द्वारा किया गया। मंडल 2 के अनेक विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी के पूर्व कार्याध्यक्ष एवं भाजपा नेता श्री महेश सुखरामानी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को अहिल्याबाई होल्कर जी के जीवन से प्रेरणा लेने, उनके आदर्शों को अपनाने और समाज सेवा की भावना को जीवन में उतारने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने हेतु प्रमाणपत्र वितरित किए गए। आयोजन के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता चंद्रकांता मिश्रा, मंगला चांदा मैडम, सोमनाथ यादव, विजय पुनसी, हंसलाल गुप्ता, आशीष यादव, रेशम पवार समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ाया।

यह आयोजन न केवल विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास का माध्यम बना, बल्कि उन्हें देश की गौरवशाली विरासत से जुड़ने की प्रेरणा भी प्रदान की।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post