उल्हासनगर महानगरपालिका की ओर से नागरिकों के लिए बड़ी सुविधा!

उल्हासनगर :नीतू विश्वकर्मा


उल्हासनगर शहर के नागरिक अब घर बैठे विभिन्न सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं। महाराष्ट्र लोकसेवा अधिकार अधिनियम 2015 के अंतर्गत 52 सेवाएं अब ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। नागरिक केवल दिए गए QR कोड को स्कैन कर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं और सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं।

> मालमत्ता कर भुगतान: अब उल्हासनगर शहर के नागरिक अपनी संपत्ति का कर भी ऑनलाइन जमा कर सकते हैं। QR कोड स्कैन कर मालमत्ता क्रमांक डालें और आसानी से भुगतान करें।



> ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग: किसी भी सेवा के लिए स्लॉट बुक करना अब बेहद आसान है। QR कोड स्कैन करें, रजिस्ट्रेशन करें और सेवा का लाभ घर बैठे उठाएँ।



> दिव्यांग कल्याणकारी योजना: दिव्यांग नागरिकों के लिए विशेष योजना का लाभ भी अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के माध्यम से मिल सकता है। QR कोड स्कैन कर रजिस्ट्रेशन करें और आवश्यक सेवाएँ प्राप्त करें।



> मंडप परवानगी ऑनलाइन: उल्हासनगर महानगरपालिका क्षेत्र में मंडप लगाने के लिए अब ऑनलाइन अनुमति भी ली जा सकती है। QR कोड स्कैन कर रजिस्ट्रेशन पूरा करें और अनुमति प्राप्त करें।



उल्हासनगर महानगरपालिका आपके लिए सेवाओं को अधिक सुलभ और पारदर्शी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
घर बैठे सेवा का लाभ उठाइए – आज ही रजिस्ट्रेशन करिए!

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post