उल्हासनगर से बड़ी खबर
महानगरपालिका ने निविदा प्रक्रिया स्थगित की


उल्हासनगर  : नीतू विश्वकर्मा


उल्हासनगर महानगरपालिका के सार्वजनिक बांधकाम विभाग ने आज एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए निविदा सूचना क्रमांक 4 से 13 तक की सभी निविदा प्रक्रियाओं को अगली सूचना तक स्थगित करने की घोषणा की है।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, इन निविदाओं के फॉर्म 12 अप्रैल 2025 से 22 अप्रैल 2025 दोपहर 3 बजे तक उपलब्ध थे और निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 28 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई थी। लेकिन अब, प्रशासनिक कारणों के चलते यह संपूर्ण प्रक्रिया आगामी आदेश तक स्थगित कर दी गई है।

यह आदेश कार्यकारी अभियंता (सार्वजनिक बांधकाम विभाग) संदीप जाधव द्वारा जारी किया गया है।
महानगरपालिका ने निविदा से जुड़े पक्षों से अपील की है कि वे आगे के निर्देशों का इंतजार करें और नवीन तिथियों की घोषणा के लिए महानगरपालिका की आधिकारिक वेबसाइट www.umc.gov.in पर नजर बनाए रखें।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post