उल्हासनगर महानगरपालिका के नए बजट पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की कड़ी प्रतिक्रिया।

उल्हासनगर: नीतू विश्वकर्मा उल्हासनगर महानगरपालिका के नए बजट में पानी के बिलों में वृद्धि, पानी के टैंकरों के बढ़ते दाम और सड़कों की बदहाल स्थिति को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। पार्टी ने प्रशासन से तत्काल समाधान की मांग की है, अन्यथा बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की जिला अध्यक्षा पंचम ओमी कालानी के नेतृत्व में पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने महानगरपालिका प्रशासक/आयुक्त महोदया से मुलाकात कर शहर की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की। मुख्य मुद्दे जिन पर चर्चा हुई: 🔹 बढ़ते पानी के बिल और टैंकरों के दाम – नए बजट में जल शुल्क वृद्धि से नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ। 🔹 खराब सड़कें और अव्यवस्थित निर्माण कार्य – खुले हुए गड्ढों और सड़क निर्माण में देरी से यातायात बाधित। 🔹 बोगस डॉक्टरों का मामला – बिना लाइसेंस कार्यरत डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग। 🔹 रिटायर्ड शिक्षकों की पेंशन – पेंशन में हो रही देरी से वरिष्ठ शिक्षकों को आर्थिक संकट। 🔹 इंडस्ट्रियल एरिया में अव्यवस्था – विकास कार्यों के नाम पर हो रही दिक्कतें और व्यापारियों की समस्याएं। 🔹 पानी की किल्लत – कई इलाकों में नियमित जल आपूर्ति न होने से नागरिक परेशान। 🔹 टाउन प्लानिंग डिपार्टमेंट में देरी – डी-फॉर्म मिलने में अनावश्यक देरी। 🔹 शहर के बाजारों में शौचालय की कमी – जीत बाजार, गाउन बाजार सहित कई स्थानों पर सुविधाओं का अभाव। 🔹 खेमानी नाले की कटिंग – नाले की मरम्मत कार्यों में देरी से स्थानीय लोगों को कठिनाइयां। इस मौके पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि इन समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो पार्टी जनहित में बड़ा आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी। प्रशासक महोदया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इन मुद्दों पर शीघ्र उचित कदम उठाए जाएंगे। उल्हासनगर के नागरिकों को अब प्रशासन की आगामी कार्रवाई का इंतजार है।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post