खासदार डॉ. श्रीकांत शिंदे ने जगदीश तेजवानी व टीम से की मुलाकात।

 






उल्हासनगर : नीतू विश्वकर्मा 


आने वाले लोकसभा चुनावों के मद्देनजर देश मे उम्मीदवारों के दौरे शहर व समाजहित में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले प्रतिष्ठित नागरिकों से मिलना बैठक करने का सिलसिला शुरू हो चुका हैं इसी कड़ी में सांसदरत्न पुरुस्कार पाने वाले सांसद डॉ. श्रीकांत एकनाथ शिन्दे ने भी उल्हासनगर में व्यापारियों से मुलाकात की ' जहाँ व्यापारियों की मज़बूत व बुलंद आवाज़ ' उल्हासनगर  भाजपा व्यापारी सेल ज़िलाध्यक्ष जगदीश तेजवानी , विजय भाटिया , दिनेश कुंग , नरेश ठारवानी , किशोर मंगवानी , सुरेश तुलसी , कमल जेमिनी , सन्नी जाधवानी , दिनेश मीरचंदानी सहित कई दुकानदार मौजूद रहे व शहर के कई मुद्दों पर चर्चा हुईं जिसमें प्रमुख रूप से नये पार्किंग स्थल की व्यवस्था करना व नए आये जी.आर. पर होने वाले फ़ायदे से अवगत कराया।

इस मौक़े पर भाजपा शिवसेना के नेताओं ने साथ साथ कई संस्थाओं से भी मुलाकात की।







Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post