Mharal Gaon Regency Antilia :म्हारल गांव स्थित रिजेंसी एंटीलिया के अंदर उल्लास नदी के किनारे सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण।

 






उल्हासनगर : नीतू विश्वकर्मा 

म्हारल गांव स्थित रिजेंसी एंटीलिया के अंदर उल्हास नदी( Ulhas River) के किनारे सरकारी जमीन पर अवैध तरीके से संस्था का बोर्ड लगा कर सरकारी जमीन(Government Land) पर बिना किसी परमिशन के अवैध तरीके से एक मंदिर बना कर सरकारी जमीन को हड़पने की साज़िश की कोशिश। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार इस साज़िश में उल्लासनगर के कुछ भू-माफिया नेताओं और नगरपालिका के अधिकारियों की मिली भगत से हो रहा है जो जगह सरकार ने लोगों की सुविधा के लिए आरक्षित किया था उसपर भी अब अवैध तरीके से कब्जा किया जा रहा है और हमारे नगरपालिका के आयुक्त साहब को पता नहीं है न अधिकारियों को पता है ऐसा प्रतीत होता है ।सब एक दूसरे से मिले हुए हैं और उल्हासनगर शहर को स्वच्छ, सुंदर बनाने की जगह शहर को अवैध रूप से कुरूप बनाने में लगे हैं अब देखने वाली बात है कि संस्था के नाम पर बगैर परमिशन के सरकारी जमीन पर अवैध निर्माण करने वाले और करवाने वाले के ऊपर क्या कार्यवाही हमारे आयुक्त श्री अजीज शेख साहेब करते हैं क्योंकि उनके आदेश का पालन उनके अधिकारियों द्वारा बहुत कम किया जाता है मेरा उनसे यही अनुरोध है कि अभी कुछ दिन पहले कोर्ट ने हमारे शहर के अवैध बांधकाम के विषय में महत्वपूर्ण टिप्पणी की है इसको ध्यान में रखते हुए ऐसे लोगों पर कठोर कार्यवाही करनी चाहिए। 






Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post