कलवा सिंग (भाई) पर फिर हुई FIR दर्ज।
















उल्हासनगर: नीतू विश्वकर्मा 


उल्हासनगर शिवसेना के जाने माने चर्चित विभाग प्रमुख भावी नगरसेवक सुनील सिंग (भाई ) कलवा और उनके कुछ गुंडों के खिलाफ उल्हासनगर मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन में १६/०४/२०२३ हुई एफआईआर दर्ज। फिरयादी अभिलाषा विवेक मलानी के शिकायत पर आईपीसी की धारा ३२४, ३२३, ३५४, ५०४, ५०९, १४३, १४७,१४९ महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम १९५१—३७(१) और महाराष्ट्र पुलिस अधिनियम १९५१—१३४ के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। आरोपी आशा शैख,सुनील सिंग (कलवा) भाई,किरण सिंग,रमजान,गोविंद, और करन के खिलाफ यह एफआईआर दर्ज की गई है। फिरयादी अभिलाषा विवेक मलानी के साथ साथ उसके पूरे परिवार को गली गलोच करके मारपीट कर डराया धमकाया और अभिलाषा के भाइयों को सुनील सिंग कलवा (भाई) ने खूब पीटा। मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन के पुलिस अधीक्षक सतीश वाजे इस मामले में आगे की जांच में जुट चुके है। ज्ञात हो कुछ दिन पूर्व शिवसेना वैधकीय मदद कक्ष के गणेश सालुंखे पर सिंधी व्यापारी से हफ्ता वसूली और मारपीट के आरोपों के चलते पार्टी से हकालपट्टी हुई थी वैसे ही सुनील सिंग कलवा (भाई) पर पार्टी क्या निर्णय लेती इस पर सारे उल्हासनगर वासियों की नज़रे टिकी हुई है।








Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post