उल्हासनगर शहर में बहला फुसला के लड़की के गायब होने का एक और मामला दर्ज।

 






उल्हासनगर: नीतू विश्वकर्मा


उल्हासनगर शहर में पिछले कुछ दिनों से लड़कियों का घर से गायब होने के मामले काफी बड़ गए है। ऐसे ही एक और मामला उल्हासनगर २ में रहने वाली रेवती विनय तिवारी जिसकी उम्र १८ साल बताई जा रही है। जिसने  दि: २४/०४/२०२३ को १८वा जन्मदिवस मनाया और दूसरी ही दिन २५/०४/२०२३ की सुबूह  ७.३० बजे अपने घर से निकलते समय यह बताया की वह अपने कुछ खास मित्रों के साथ मुंबई दर्शन के लिए जा रही है। जब वह देर रात इंतजार करने पर भी घर नहीं आई तो उसकी बुआ व नानी उसकी घर न आने की शिकायत दि: २६/०४/२०२३ को उल्हासनगर १ के पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई परंतु आज ५ दिन बीत जाने के बावजूद अब तक उक्त लापता लड़की का पुलिस द्वारा कोई पता नहीं लगाया गया है।

लापता लड़की की बुआ अनिता तिवारी  का कहना है की रेवती अपने दोस्तों के साथ घूमने फिरने का बहाने अपने घर पर बताकर गई थी परंतु आज ५ दिन बीत जाने के बावजूद अब तक पुलिस द्वारा ना कोई सहयोग मिला ना कोई मदद। 

शौर्य टाइम्स उल्हासनगर पुलिस स्टेशन १ से यह अपील करता है की जल्द से जल्द रेवती विनय तिवारी का पता लगाए और रेवती के घर वालो न्याय दिलाए।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post