उमनपा आयुक्त, विधायक व भाऊ लीलाराम जी की उपस्थिति में सिंधी फिल्म " नई शुरुआत " की स्क्रीनिंग हुई सम्पन्न।

 




उल्हासनगर : नीतू विश्वकर्मा 

उल्हासनगर महानगर पालिका एवं शक्ति वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा थैलेसीमिया ग्रस्त मरीज़ों की समस्याओं को दर्शाती सिंधी फिल्म " नई शुरुआत " की स्क्रीनिंग 30 जून की सुबह श्री अजीज शेख, प्रशासक एवं आयुक्त उमनपा, सुभाष जाधव उमनपा उपायुक्त व श्रीमती अलका पवार उमनपा अधिकारी, झुलेलाल मंदिर के गादिसर भाऊ लीलारामजी, विधायक श्री कुमार आइलानी, महाराष्ट्र सिंधी साहित्य अकादमी कार्याध्यक्ष महेश सुखरामानी, उल्हासनगर भाजपा अध्यक्ष प्रदीप रामचंदानी, पुर्व नगरसेवक राजु जगयासी व अन्य महानुभावों की उपस्थिति में सिंधु भवन, सपना गार्डन, उल्हासनगर 3 में उद्घाटन के बाद पहले ही शो द्वारा सम्पन्न हुई।

फ़िल्म के लिए काजल मूलचंदानी जी और उनकी टीम को आयुक्त महोदय ने शुभकामनाएं दी और सभियों से निवेदन किया कि 4 जुलाई तक दोपहर 3 और शाम 6 बजे रोज़ 2 शो चलने वाली यह निशुल्क फ़िल्म देखे थेलेसिमिया जैसी बीमारी से कैसे लड़ा जाये उसके बारेमें जानकारी प्राप्त कर सकें।

तारक मेहता का उल्टा चश्मा फेम् भिडे सर यानीकि मंदार चंदवाडकर और मराठी फिल्म अभिनेत्रि प्रार्थना बेहरे जी द्वारा भी फ़िल्म की स्क्रीनिंग पर शुभकामनाएं दी गई व काजल मुलचंदानी की इस पहल की सराहना की गई।





Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post