लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के पुतले का जल्द हो सुशोभीकरण वरना मनसे स्टाइल में होगा आंदोलन।

 










उल्हासनगर : नीतू विश्वकर्मा 

उल्हासनगर ५ में लोकमान्य बालगंगाधर तिलक पुतले की कई वर्षो से दुरावस्था हो गई है इस पर उल्हानगर मनपा ध्यान नही दे रही है,ऐसा होने से लोकमान्य तिलक के स्मारक का घोर अपमान हो रहा है और इस पर उल्हासनगर मनपा ध्यान न देने से काफी आश्रय व्यक्त हो रहा है। जुलाई के महीने में लोकमान्य तिलक की जयंती भी है, हर साल उल्हासनगर शहर मे लोकमान्य तिलक जयंती बड़े उत्साह के साथ मनाई जाती है।

लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के स्मारक का सुशोभीकरण करने की मांग उल्हासनगर मनसे की तरफ से कई बार उल्हासनगर मनपा को निवेदन दिया गया है परंतु इसके बावजूद उल्हासनगर मनपा इस विषय पर ध्यान नही दे रही है,अगर आने वाले कुछ दिनों में लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के स्मारक का सुशोभीकरण शुरू नही हुआ तो उल्हासनगर मनसे अपने मनसे स्टाइल मे आंदोलन करेगी।







Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post