भाजपा नेता श्री महेश सुखरामानी जी अपने पैनल नंबर ६ में बारिश के चलते वार्ड में जाकर वार्ड वासियों को होने वाली समस्या का निवारण कर रहे है।

 


उल्हासनगर : नीतू विश्वकर्मा 

आज दिनांक 19 जून 2024 को भाजपा नेता श्री महेश सुखरामानी जी अपने पैनल नंबर 6 में बारिश के चलते  वार्ड में जाकर वार्ड वासियों को होने वाली समस्या का निवारण कर रहे है।

इसी के चलते यात्री निवास गार्डन शिवा टावर स्थित एम.एस ईबी का पोल झुकने की वजह से गिरने की कगार पर था वहां के रहवासियों को अड़चन हो रही थी जिसकी शिकायत स्थानिको द्वारा महेश सुखरामानी जी को दी और इन्होंने तुरंत महावितरण विभाग के आधिकारी सतीश कुलकर्णी एक्जीक्यूटिव इंजीनियर से पत्र व्यवहार कर और एम.एस. ईबी के कर्मचारियों द्वारा समय रहेते ही पोल को हटाया गया।

और ओटी सेक्शन बैरक नंबर 587 नियर ड्रीम हाईट बिल्डिंग स्थित पेड़ का हिस्सा गिरने के कगार पर था जिसकी सिकायत स्थानिक रवासियों ने भाजपा नेता श्री महेश सुखरामानी जी को दी उन्होंने तुरंत इमरजेंसी दमकल विभाग से संपर्क करके समस्या का समाधान कराया ताकी स्थानिको को किसी भी प्रकार की समस्या ना हों।






Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post