सुनीलसिंग कलवा,कमलेश दुबे और अनिल गुप्ता के ऊपर उल्हासनगर की मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन में खंडनी का मामला दर्ज।

 






उल्हासनगर : नीतू विश्वकर्मा 

उल्हासनगर शहर के शिवसेना विभाग प्रमुख ३ उल्हासनगर पूर्व के सुनील सिंह कलवा,उल्हासनगर शहर के पत्रकार कमलेश दुबे और अनिल गुप्ता के ऊपर उल्हासनगर शहर की मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन ने विविध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार विनोद खथुरिया की अपनी एक बड़ी जमीन का हिस्सा बिल्डर मनोज पंजवानी को विकास करने को दिया है, विनोद खथुरिया की अनुसार सुनील सिंग उर्फ कलवा, कमलेश दुबे और अनिल गुप्ता ने विनोद खथुरिया की जमीन पर चल रहे बांदकम को लेकर आपत्ति जताई थी इसी के चलते इन तीनों ने बिल्डर मनोज पंजवानी का काम बंद करवाया था और कई बार धमकी भी दी।उसके बाद तीनों ने विनोद खथुरिया सुनील सिंग कलवा ने अपने कार्यलय मैं बुलाया और इन तीनों ने विनोद खथुरिया से काफी मोटी रकम मांगी,रकम ना देने पर सुनील सिंग कलवा ने अपना रेववॉलर निकला और विनोद खथुरिया के कनपटी पे रख दी और कहा की मेरे ऊपर पहले से ही २५ केस है मुझे शहर के लोग भाई बोलते है,कमलेश दुबे ने विनोद खथुरिया का कॉलर पकड़के काफी मारा जिसके बाद विनोद खथुरिया डर के मारे राजी हुआ की जैसा बोलो मैं रेडी हूं ऐसा खथुरिया ने कहा और खथुरिया को एक वकील के पास बुलाया जैसा सुनील सिंग कलवा,कमलेश दुबे और अनिल गुप्ता ने कहा वैसा वकील ने भी एक एग्रीमेंट बनाया उसके बावजूद इन तीनों ने विनोद खथुरिया का ना पैसा दिया न कुछ जिसके चलते विनोद खथुरिया ने मध्यवर्ती पुलिस स्टेशन मैं जाके सुनील सिंग कलवा,कमलेश दुबे और अनिल गुप्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई। 

उल्हासनगर शहर की मध्यवर्ती पुलिस ने सुनील सिंग कलवा,कमलेश दुबे और अनिल गुप्ता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता १९६०  ४२०,३८४,३८५,५०४,५०६(२)३४ और शास्त्र अधिनियम १९५९ ३ ओर २५ के धाराओं के तहत मामला दर्ज किया हैं और पुलिस इन तीनों आरोपियों की सरगर्मी से तलाश मैं जुट गई है।






Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post