उल्हासनगर: नीतू विश्वकर्मा
अंतर राष्ट्रीय योगा दिवस के उपलक्ष में पतंजलि योगपीठ टूरस्ट द्वारा और ओएनवीवी फाउंडेशन के अध्यक्षे डॉ संजय गुप्ता के सहयोग सेउल्हासनगर कैंप १, गोल मैदान, पीस पार्क छत्री हॉल में शुक्रवार २१ जून को सुब्ह ७ बजे से ९ बजे तक योग महोत्स्व का आयोजन कियागया था। जहां दर्जनों लोगों ने साथ मिलकर योगा अभ्यास किया। इस अवसर पर पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट के मुख्य पदाधिकारियों द्वारा संजय गुप्ता का स्वागत किया गया और साथ ही इस अवसर पर महेंद्र यादव, रुद्रमणि पांडे, अमित यादव, सुजीत मिश्रा, अनिल मिश्रा आदि योग प्रेमी उपस्थित थे। योग के महत्त्व पर बात करते हुए डॉ गुप्ता ने कहा कि योग केवल एक व्यायाम नहीं है बल्कि यह एक जीवनशैली है जो शारीरिक,मानसिक और आत्मिक स्वास्थ्य को संत्लित करती है। रोज़ाना योग करने से न केवल हमारा शरीर मजबूत होता है बल्कि हमारी मानसिक शांति और आत्मिक संतूलन भी बना रहता है। इसलिए सभी को रोज कुछ समय योग के लिए अवश्य निकालना चाहिए।


















