धनंजय बोडरे की कल्याण जिल्हा प्रमुख पद पर नियुक्ति।

 




उल्हासनगर : नीतू विश्वकर्मा 

श्री धनंजय बोडारे जी की निष्ठा सम्मान के काबिल है। उल्हासनगर में शिवसेना में निष्ठा से जुड़े रहने की मिसाल कायम करने वाले  वरिष्ठ, निडर नगरसेवक ,हंसमुख  सरल,शांत ,कुशल राजनीतिक श्री  धनंजय बोडारे जी को एक बार शिवसेना( उद्धव बाला साहेब ठाकरे) पक्ष  में शिवसेना पक्ष  प्रमुख द्वारा जिला प्रमुख का पद दिए जाने पर शौर्य टाइम्स परिवार की तरफ से हम उनका अभिनंदन करते हैं।  श्री बोडारे जी अभिनंदन के योग्य भी है। बता दे की श्री बोडारे का उल्हासनगर कल्याण,अंबरनाथ , अंबरनाथ ग्रामीण,बदलापुर के अलावा अन्य जगह में  मशाल को जलाए रखने में बड़ा योगदान रहा। मानना पड़ेगा श्री बोडारे जी अपने सहयोगियों के साथ उल्हासनगर में  किसी भी दबाव में नहीं आए। उनकी निष्ठा, साहस, सराहनीय  कार्य को देखकर  शिवसेना पक्ष प्रमुख श्री उद्धव बाला साहेब ठाकरे ने  जिला प्रमुख जैसी जिले की महत्वपूर्ण जावाबदारी दी हैं।  कल्याण लोकसभा चुनाव में मशाल को जलाए रखते हुए  मशाल का सम्मान कायम रहा। प्रतिद्वंदी की लीड को कम किए। प्रतिद्वंदी अतिसबल होने के बावजूद  विरोधियों की नीद हराम कर दी।अगली विधानसभा की लड़ाई में अच्छा प्रदर्शन हो इसके लिए पक्ष प्रमुख ने अभी से अपने  निष्ठावंत शिव सैनिकों की फौज  को मजबूत करने के लिए रिक्त पद पर दमदार लोगो की नियुक्ति कर रहे हैं। भविष्य में आने वाले चुनाव में मशाल की तेज और तेज  हो इसके लिए श्री धनंजय बोडारे जी को महत्वपूर्ण भार दिया गया है।  एक बार फिर से मै अपने सहयोगियों के साथ  ऐसे निष्ठावंत शिव सैनिक का शौर्य टाइम्स अभिनंदन के साथ बधाई देता है।








Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post