Ulhasnagar News : युएफसी के राजा भगवान गणेश का मंदिर उल्हासनगर कैम्प ४ में स्थापित।

 







उल्हासनगर : नीतू विश्वकर्मा 


उल्हासनगर ४ स्थित २७ सेक्शन के प्रसिद्ध युएफसी ग्रुप ( UFC Group) गणेश मंडल द्वारा पिछले ३० सालों से भगवान गणेश की स्थापना की जा रही है,इस ३०वे साल में युएफसी ग्रुप गणेशमंडल द्वारा एक अभूतपूर्व निर्णय लिया गया है जिसमें इसबार २ अक्तूबर के दिन भगवान गणेश की मुर्ती को विसर्जित ना करते हुऐ उनका एक भव्य मंदिर बनाकर उन्हें विराजमान करके स्थापित किया गया है।

उक्त मुर्ती के युवा मूर्तिकार श्री गणेश रमेश जाधव जिनका टाटा पॉवर चौक डोम्बिवली में वर्कशॉप स्टुडियो है, उनके द्वारा यह भगवान गणेश की फाइबर मुर्ती मात्र १५ दिनमें बनाई गई।२ अक्तूबर के दिन उल्हासनगर (Ulhasnagar) के गणमान्यों और हज़ारों भक्तो की उपस्थिति में युएफसी का राजा (UFC Ka Raja) के नामसे भगवान गणेश का मंदिर उल्हासनगर (Ulhasnagar) कैम्प ४ के २७ सेक्शन में स्थापित किया गया।







Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post