वाशी में सिंधी युवा मंडल ट्रस्ट द्वारा चालिया के समापन उपलक्ष्य में चालिया मेला आयोजित किया गया।

 









नवी मुंबई: नीतू विश्वकर्मा 

दिनांक ०१/०९/२०२३ को सिंधी युवा मंडल ट्रस्ट के अध्यक्ष किशनचंद छतलानी द्वारा वाशी नवी मुंबई के ए.पी.एम.सी. फल बाज़ार, मे चालिया के समापन उपलक्ष्य में चालिया मेला आयोजित किया गया।

जहां महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी कार्याध्यक्ष महेश सुखरामानी ,न्यू मुंबई के मशहूर बिल्डर विजय लखानी और वाशी के विधायक गणेश जी नाईक का जोरदार स्वागत सम्मान किया गया।

इस चालिया मेले में महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी के कार्याध्यक्ष  महेश सुखरामानी, उल्हासनगर के वशंसा दरबार से छोटू साई ,न्यू मुंबई के मशहूर बिल्डर विजय लखानी और वाशी के विधायक गणेश जी नाईक , समाजसेवक राजेश अमरनानी ने भगवान झूलेलाल वरुण देव के दर्शन कर सभी के जीवन में सुख शांति बने रहे यही कामना की।






Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post