स्व. आहुजा जी की पुण्यस्मृति में निवासशेड व उद्यान का उद्घाटन।

 
















उल्हासनगर: नीतू विश्वकर्मा


उल्हासनगर ३ के शासकीय  मध्यवर्ती रुग्णालय सेंट्रल अस्पताल के प्रांगण में आसपास के गांवों के मरीज़ व उनके परिजनों के लिये स्व. प्रकाश गोविंदराम आहुजा जी की पुण्यस्मृति में निवासशेड व उद्यान का उद्घाटन आज 19 मई शाम 5 बजे सम्पन्न हुआ,उद्योगपति दिनेश आहुजा और शिवसेना उल्हासनगर की नेता श्रीमती वर्षा दिनेश आहुजा जी के प्रयासों से यह कार्य हुआ, सेंट्रल अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. मनोहर विठ्ठलराव बनसोडे जी के मार्गदर्शन में अनेकों डॉक्टरों व स्टाफ ने हिस्सा लिया।


इस जनहितकारी कार्य के लिये आशीर्वाद देने हेतु शिवसेना के कल्याण जिला प्रमुख श्री गोपाळ लांडगे जी, स्थानीय शिवसेना नेता भुल्लर महाराज व पुर्व नगरसेवकों सर्वश्री गायकवाड़, अंकुश म्हस्के, बिट्टु भाई व शिवसेना पदाधिकारीयों व पत्रकारों की उपस्थिती रही।आहुजा परिवार की तरफसे सभियों का स्वागत व धन्यवाद किया गया।






Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post