उल्हासनगर ४ शिवसेना दगडी शाखा की तरफ से शिव जयंती पर निकाली गई पर भव्य रैली।

 














उल्हासनगर: नीतू विश्वकर्मा 

महाराष्ट्र के आराध्य दैवत, हिंदवी स्वराज के संस्थापक श्री छत्रपती शिवाजी महाराज जयंती (तिथि अनुसार)के उपलक्ष्य मे आज आमदर श्री डॉ बालाजी कीनीकर के मार्गदर्शन रमेश चव्हान, सिद्धार्थ चव्हान के नेतृत्व मे निकाली गयी भव्य मिर्वणुक शहर मे चर्चा का विषय बना हुआ है।कट्टर शिवसैनिक व पदाधिकारियों की शिवसेना के प्रति एकनिष्ठा की शहर प्रमुख रमेश चव्हान ने जमकर सरहाना करते हुए शिवसेना के सभी शिव सैनिकों का मनोबल गदगद कर दिया।

यह मिर्वणुक दगडी शाखा से शाम ६ बजे निकली जिसमें हजारों की संख्या मैं शिव सैनिक के अधिकारी,पद अधिकारी,महिलाएं और बच्चे उपस्थित थे। यह मिर्वणुक दगडी शाखा से निकल कर उल्हासनगर ३ के श्री शिवाजी महाराज चौक उल्हासनगर ३ पर सम्पन्न हुई। इस भव्य मिर्वणुक मैं शिव सैनिक बैंड बाजे के साथ नाचते गाते हुए शिवसेना दगडी शाखा से होते हुए श्री शिवाजी महाराज चौक उल्हानगर ३ पर आए और वहा आकार श्री शिवाजी महाराज को हार फूल अर्पित कर भव्य मिर्वणुक सम्पन्न हुई।

इस भव्य मिर्वणुक मुख तौर से उप जिला प्रमुख अरुण आशन, माजी महापौर श्रीमती लीलाबाई आशन,शहर प्रमुख रमेश चव्हान,युवा सेना सिद्धार्थ चव्हान,युवा सेना शहर अधिकारी सुशील पवार,उमेश कांदे,अशोक श्रीवास्तव,राजेश सालुंखे,शाखा प्रमुख राजू पाटिल महिला आघाड़ी की मनीषा भानुशाली,सुषमा घाग,सीमा पड़ाले, राखी व मनीषा राजपूत उपस्थित रही।



Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post