२२ मार्च चेटीचंड को विशाल बाइक रैली का आयोजन।














उल्हासनगर: नीतू विश्वकर्मा

आराध्य देव भगवान श्री झुलेलाल जी का अवतरण दिवस पर २२ मार्च के दिन लालसाई के प्रेमियों द्वारा लगातार दुसरे साल एक विशाल बाईक रैली का आयोजन है,बाईक रैली रेजेंसी एंटीलिया से शुरु होकर उल्हासनगर ५ स्थित जय झूलेलाल प्रवेश द्वार तक चलेगी। उसी आयोजन की पूर्वतयारी करने हेतु और महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य अकादमी कार्याध्यक्ष पद पर श्री महेश सुखरामानी जी की नियुक्ति किये जानेपर उल्हासनगर के सामाजिक संघटनों द्वारा उनका सत्कार किया गया। यह आयोजन  बुधवार १५ मार्च, को शाम ६ बजे माता मंजुदेवी समाजमन्दिर, आवतराम चौक उल्हासनगर २ में शहर के सभी एनजीओ, सामाजिक संघटनो की बैठक हुई।

इस बाइक रैली का मकसद चेटीचंड महायात्रा जो 23 मार्च को निकलेगी उसमें उत्साह लाने की खातिर यह रैली आयोजित की जायेगी।ऐसी जानकारी महेश सुखरामाणी, कार्याध्यक्ष, महाराष्ट्र राज्य सिंधी साहित्य एकेडमी द्वारा दी गयी।





Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post