उल्हासनगर ठाकरे गुट के शहर प्रमुख दिलीप गायकवाड ने शिवसेना में किया पक्ष प्रवेश।

 




उल्हासनगर : नीतू विश्वकर्मा


ठाणे जिले के उल्हासनगर से उद्धव ठाकरे गुट के कुछ पदाधिकारी आज सार्वजनिक रूप से शिवसेना पार्टी में शामिल हो गए।


 इनमें ठाकरे गुट के उल्हासनगर शहर प्रमुख दिलीप गायकवाड़, उल्हासनगर महानगर पालिका की पूर्व नगरसेवक श्रीमती ज्योति दिलीप गायकवाड़, विभाग संघटक सुनील दबडे, उप विभाग प्रमुख हरिश्चंद्र ओवलेकर, उप शहर संगठक आनंद सावंत शामिल हुए। महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे साहब व कल्याण लोकसभा क्षेत्र के खासदार श्रीकांत शिंदे साहब ने इन सभी का शिवसेना में स्वागत किया गया और उनके भविष्य की सामाजिक और राजनीतिक प्रगति के लिए शुभकामनाएं दीं।

 इस अवसर पर कल्याण लोकसभा क्षेत्र के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे, कल्याण जिला प्रमुख गोपाल लांडगे, उप जिला प्रमुख अरुण आशान, शहर प्रमुख राजेंद्र सिंह भुल्लर, उल्हासनगर महानगरप्रमुख राजेंद्र चौधरी, युवा सेना कल्याण जिला सचिव विक्की भुल्लर और धीरज ठाकुर उपस्थित थे।




Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post