गंगोत्री प्रिमियर लीग के पहले क्रिकेट टूर्नामेंट में बालाजी ७७७४ टीम ने जीत दर्ज कराई ।























 




उल्हासनगर : नीतू विश्वकर्मा


११ फरवरी और १२ फरवरी २०२३ २ दिवसीय क्रिकेट के महाकुंभ का आज समापन हुआ, दशहरा मैदान उल्हासनगर ५ में गंगोत्री वेलफेयर फाउंडेशन की तरफ से गंगोत्री प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज बड़े ही जोश के साथ किया गया, जिसमें दर्जनों टीमों ने हिस्सा लिया, विठ्ठलवाडी पुलिस स्टेशन और हिललाइन पुलिस स्टेशन के अधिकारियों ने भी जोश के साथ टूर्नामेंट में हिस्सा लिया। 

आज १२ फरवरी के दिन को फाइनल का मुकाबला बड़े ही जोश के साथ हुआ। जिसमें गंगोत्री प्रिमियर लीग के पहले क्रिकेट टूर्नामेंट में बालाजी ७७७४ टीम ने जीत दर्ज कराई, दो दिवसीय इस टूर्नामेंट में उल्हासनगर गणमान्यों, सामाजिक व राजनीतिक दलों के नेताओ, पत्रकारों ने हिस्सा लिया।





Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post