सिटी प्रेस क्लब का १५ वां स्थापना दिवस कार्यक्रम संतों महात्माओं की उपस्थिति में संपन्न हुआ।









उल्हासनगर: नीतू विश्वकर्मा


उल्हासनगर शहर से प्रकाशित होने वाली स्थानीय अखबारों की संस्था सिटी प्रेस क्लब द्वारा अपना 15 वां स्थापना दिवस 8 जनवरी रविवार को धूमधाम और हर्षोल्लास के माहौल में मनाया गया. मुख्य अतिथि के रूप में महाराष्ट्र राज्य के कैबिनेट मंत्री श्री रविन्द्र चव्हाण का भव्य सत्कार किया गया। यह भव्य सम्मान उत्सव कार्यक्रम का आयोजन उल्हासनगर 3 के शहीद जनरल अरुण कुमार वैद्य सभागृह टाउन हॉल में शाम 6 बजे से आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में विशेष रूप से उल्हासनगर शहर के परम आदरणीय संतगण पधार कर अपना आशीर्वाद दिया। जिनका सिटी प्रेस क्लब द्वारा भव्य सत्कार किया गया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से स्वामी शांति प्रकाश आश्रम के गादीनसीन स्वामी देवप्रकाश जी महाराज, साईं वसणशाह दरबार के गादीनसीन साईं कालीराम साहेबजी, शक्तिकृपा आश्रम के गादीनसीन सतगुरु बाबा साईं नीलजी महाराज, धनगुरूनानक डेरा संत बाबा थायरासिंग दरबार के गादीनसीन भाई साहेब जसकिरत सिंग जी, साईं वसणशाह दरबार से साईं ओमीराम जी साहेब, साईं छोटूरामजी साहेब, माता माई रजाईन मंदिर के  गादीनसीन बाबा प्रकाशपुरी जी, गुरु गुलराज साहेब कुटिया से माता साईं कविता सिरवानी जी, मधुसूदन बापू जी, दीदी ज्ञान गंगा जी, ब्रह्मकुमारी आश्रम से दीदी पुष्पा  जी, बाबा साईं जी, स्वामी अर्जुनदास उदासीन साहेब जी और भाई साहेब जय प्रकाश जी (जेपी) ने अपना आशीर्वाद दिया। सिटी प्रेस क्लब द्वारा सभी संतो और महा पुरुषों का भव्य सत्कार साथ ही उल्हासनगर शहर के राजनितिक, समाजसेवा, औद्योगिक, वकील, शैक्षणिक व अन्य विषयों द्वारा विशेष पहचान व स्थान रखने वाले शहरहित में अपना योगदान देनेवाले कई मान्यवरों का सिटी प्रेस क्लब द्वारा सम्मान किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सिटी प्रेस क्लब के सदस्यों टोनी लालवानी दैनिक धनुषधारी, हीरो बोधा दैनिक उल्हास विकास, किशोर पिंजानी दै.टाउन दर्शन, मनीष नारा दै. उल्हास खबरदार, राजेश हरचंदानी दै.नगरवासी तथा पवन साबलानी दै.लीडर एक्सप्रेस के अथक प्रयास हुआ।


 

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post