वसई (पालघर): महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष माननीय श्री विलास अवताडे के निर्देशानुसार रविवार, 25 अक्टूबर को राज्यस्तरीय रक्तदान शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में रक्तदाताओं ने उत्साहपूर्वक रक्तदान कर सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वाह किया।
शिविर का आयोजन महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष माननीय श्री प्रकाश पेवेकर, उल्हासनगर शहर जिला सेवादल अध्यक्ष श्री शंकर आहूजा के मार्गदर्शन तथा वसई-विरार शहर जिला कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष माननीय श्री अनिल जॉन अलमेडा के सहयोग से किया गया।
यह रक्तदान शिविर वसई तालुका, जिला पालघर स्थित सहजीवन हॉल, मर्सेस में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वसई-विरार शहर जिला कांग्रेस के जिलाध्यक्ष माननीय कैप्टन निलेश पेंढारी, श्री शंकर आहूजा, श्रीमती मनीषा महाकाळे, वसई-विरार शहर सेवादल अध्यक्ष सुनील यादव, पालघर जिला ग्रामीण कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष राजेंद्र तामोरे तथा वसई तालुका ग्रामीण अध्यक्ष श्री सचिन विजय किणी उपस्थित रहे।
इसके अतिरिक्त कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता श्री डॉनल बरबोज, श्री गोडफ्री सिल्वेरा, श्री ऑज डन डिसूजा, श्री वंशा बाहोटे तथा श्री प्रिंसली डीक्रूज भी कार्यक्रम में मौजूद थे।
राज्यस्तरीय रक्तदान शिविर के सफल आयोजन से रक्तदान के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने के सामाजिक अभियान को बल मिला। कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने रक्तदाताओं के योगदान की सराहना की तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजन जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।




