उल्हासनगर की राजनीति में भूचाल: भाजपा के दिग्गज नेताओं ने छोड़ी पार्टी, शिवसेना (शिंदे गुट) व टीम ओमी कालानी में किया भव्य प्रवेश

उल्हासनगर : नीतू विश्वकर्मा



उल्हासनगर की राजनीति में आज बड़ा राजनीतिक धमाका देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ और प्रभावशाली नेताओं ने पार्टी को अलविदा कहते हुए शिवसेना (शिंदे गुट) और टीम ओमी कालानी (T.O.K.) का दामन थाम लिया।

पूर्व नगरसेवक महेश सुखरामानी, प्रकाश मखीजा, राम (चार्ली) पारवानी और जम्मू पुरस्वानी ने गले में टीम ओमी कालानी का मफलर पहनकर और हाथ में शिवसेना का भगवा झंडा लेकर शिंदे गुट में औपचारिक प्रवेश किया।
इन नेताओं ने भाजपा को “जय श्री राम” कहते हुए पार्टी छोड़ने का ऐलान किया।


उल्हासनगर में लंबे समय से भाजपा की पहचान रहे कई दिग्गज नेताओं द्वारा पार्टी छोड़ना संगठन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
शामिल नेताओं में—

भाजपा की ‘नींव हिलाने’ वाला घटनाक्रम

पूर्व जिला अध्यक्ष जमनु पुरस्वानी

पूर्व जिला अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र सिंधी साहित्य अकादमी के अध्यक्ष महेश सुखरामानी

पूर्व स्थायी समिति अध्यक्ष प्रकाश मखीजा

पूर्व स्थायी समिति सभापति राम (चार्ली) परवानी

पूर्व टीपीडी चेयरमैन मीना सोंडे

पूर्व सभागृह नेता किशोर वनवारी


सभी नेताओं ने एक स्वर में कहा कि वे विकास, स्थिर नेतृत्व और पारदर्शी राजनीति के लिए शिंदे गुट और T.O.K. के साथ जुड़ रहे हैं।

मुंबई में आयोजित हुआ भव्य प्रवेश कार्यक्रम

यह भव्य पक्ष प्रवेश मुंबई के मलबार हिल स्थित ‘नंधनवन बंगला’ में संपन्न हुआ,
जहाँ प्रमुख रूप से उपस्थित थे—महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे,युवा खासदार श्री श्रीकांत शिंदे,टी ओ के अध्यक्ष ओमी पप्पू कलानी


शिंदे गुट और टीम ओमी कालानी के अनेक पदाधिकारी एवं समर्थक इस अवसर पर मौजूद रहे।

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस प्रवेश को “उल्हासनगर के राजनीतिक परिदृश्य में बड़ा सकारात्मक परिवर्तन” बताते हुए कहा कि आने वाले चुनाव में यह शक्ति संगठन को निर्णायक बढ़त दिलाएगी।

Post a Comment

Please Select Embedded Mode To Show The Comment System.*

Previous Post Next Post